द्वारका एएटीएस की बड़ी कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एएटीएस की बड़ी कार्यवाही

-अवैध हथियार सप्लायर्स के अंतर्राज्यीय माड्यूल का पर्दाफाश -दो हथियार सप्लायर्स गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद -आरोपी हरियाणा के गुरूग्राम निवासी, दिल्ली व दूसरें राज्यों में चला रहे थे हथियार सप्लाई का गिरोह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एएटीएस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार सप्लाई के एक अंतर्राज्यीय माड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो अपराधियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार व गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी हरियाणा के रहने वाले है। आरोपी नजफगढ़ के रावता मोड़ जाफरपुर पर अवैध हथियारों की सप्लाई अपराधियों को देने आये थे। अपराधियों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए हथियारों को दुध के कंटेनर में छिपाया हुआ था लेकिन पुलिस की पैनी नजर से नही बच सके और एएटीएस द्वारका की टीम ने उन्हे रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से 10 देशी पिस्तोल, दो जिंदा कारतूस व एक मोटर साईकिल बरामउ की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनसे जुड़े दूसरे नेटवर्क भी खुल सके।


                     इस संबंध में द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि आपरेशन वर्चस्व के तहत द्वारका जिला पुलिस की टीमें अपराधियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाये हुए है और जिले के हर संभावित अपराधी पर पुलिस कड़ी नजर जमाये बैठी है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य अपराधियों को अपराध से पहले पकड़ने का है ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके और जिला में अपराध पर लगाम लगाई जा सके। इसी कड़ी में द्वारका एएटीएस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएटीएस की टीम को एक सूचना मिली थी कि एक अंतर्राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई गिरोह के दो अपराधी रावता मोड़ जाफरपुर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने आ रहे है। इस सूचना पर एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह यादव ने एएटीएस इंचार्ज कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई बिजेंदर, एसआई दिनेश, एचसी जितेंद्र सिंह, एचसी सोनू, कॉन्स्ट. मनीष, कॉन्स्ट. मनोज, कॉन्स्ट. संदीप और कांस्ट.सतेंद्र की एक टीम का गठन किया और अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने अपराधियों को पकड़ने के लिए रावता मोड़ के आसपास अपना जाल बिछाया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि हरियाणा के पलवल व गुरूग्राम के रहने वाले कुलदीप व दिलबाग उर्फ बागे हथियार सप्लायर है और मोटर साईकिल पर दूध के ड्राम में हथियार छिपाकर सप्लाई के लिए ला रहे है। टीम ने रावता मोड़ पर गहना से दुधियों की तलाशी शुरू की और अंत में दोनो को हथियारों के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनो अपराधियों की पहचान कुलदीप पुत्र समाई राम निवासी मोहल्ला दुकड़िया, गुरुद्वारा के पास, सेक्टर-2, पलवल, एचआर, आयु-40 वर्ष। वह पहले पुलिस स्टेशन पलवल कैंट, एचआर में दर्ज एक हनी-ट्रैप मामले में शामिल था। उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है। जेल से छूटने के बाद वह बुरे तत्वों के संपर्क में आया और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने सहयोगी दिलबाग उर्फ बागे के साथ अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल हो गया।
2. दिलबाग / बागे पुत्र दीन दयाल निवासी गांव-मकदौला, थाना राजेंद्र पार्क, जिला। गुरुग्राम, एचआर, आयु -30 वर्ष। उसने आठवीं तक पढ़ाई की थी। पुलिस स्टेशन-राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम, एचआर में दर्ज एक हमले के मामले में उसकी पहले से संलिप्तता थी, उस समय वह नाबालिग था। वह स्थानीय क्षेत्र में पेंटर का काम करता था। पेंटर के तौर पर काम करते हुए वह बुरे तत्वों के संपर्क में आ गया और अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगा।
                  आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अभी तक वो 100 अपराधियों को हथियार सप्लाई कर चुके हैं। उन्होने बताया वो भारत नामक एक व्यक्ति के कहने जो गोविंदगढ़ का रहने वाला है के कहने पर जेवर यूपी से हथियार लेकर बदमाशों को हथियार सप्लाई का काम करते हैं।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों से जो मोटर साईकिल मिली है वह हरियाणा के नूंह मेवात से चोरी की गई हैं पुलिस इस मामले से जुड़े दूसरे आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
                 डीसीपी द्वारका ने कहा कि एएटीएस ने यह बहुत ही बड़ा काम किया है। अगर ये हथियार अपराधियों तक पंहुच जाते तो क्षेत्र में वो काफी खूनखराबा मचा सकते थे। टीम की इस कार्यवाही से कई अपराध होने से पहले ही रूक गये है। मै पूरी टीम को इसके लिए मुबारकवाद देता हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox