द्वारका उपनगरी में लगा कूड़े का अंबार, लोग झेल रहे परेशानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका उपनगरी में लगा कूड़े का अंबार, लोग झेल रहे परेशानी

-शिकायत के बावजूद अधिकारी नही दे रहे ध्यान, फेडरेशन ऑफ साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट फोरम ने उठाई आवाज

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कूड़े के ढेरों के चलते उपनगरी द्वारका का बुरा हाल बना हुआ है। अपार्टमेंटों के आसपास सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसके चलते लोगों को कूड़े ढेरों के बीच गंदगी व बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को शिकायतें दी गई है लेकिन निगम अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी बाबू अपने दफ्तर में आराम फरमाते रहते हैं। आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट फोरम के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने निगम उपायुक्त को कई बार निवेदन कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।

द्वारका सेक्टर-3, पॉकेट 16 के आदर्श अपार्टमेंट के निवासी सालों से कूडे के ढेरों व बदबू के बीच रहते आ रहे है। स्थानीय निवासी पालम ड्रेन से उठती भीषण दुर्गन्ध को झेलने के लिए मजबूर है। वहां से पालम ड्रेन और आदर्श अपार्टमेंट के बीच से निकलने वाली सड़क के किनारे निगम के सफाई कर्मियों द्वारा लगाए गए कूड़ों की अंबार से अपार्टमेंट के लोगों के साथ-साथ राहगीर भी नाक व चेहरा ढक कर ही निकल पाते हैं। यहां की इन स्थितियों से को देखते हुए चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होने उपायुक्त महोदय, दिल्ली नगर निगम नजफगढ़ जोनको कई बार निवेदन किया है तथा एक बोर्ड लगाने की भी सलाह दी है कि यहां कूड़ा ना फेंके। अगर फिर भी कोई कूड़ा फेंकता है तो उस पर जुर्माना किया जायेगा। लेकिन अभी तक इस संबंध में प्रशासन की तरफ से कोई कदम नही उठाया गया है। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि आदर्श अपार्टमेंट के प्रेसिडेंट एन डी जोशी, वाइस प्रेसिडेंट मंटू सिंह एवं यशवंत तथा विजय शर्मा ने संबंधित विभागों को कई बार शिकायत की है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
           श्री सोलंकी ने बताया कि ये रास्ता मधु विहार तथा आस पास के लोगों के लिए निकास का प्रमुख रास्ता है तथा सरकारी स्कूल के बच्चों का भी आना जाना इधर से ही होता है। अतः हम उपायुक्त महोदय से विशेष रूप से निवेदन करते है कि यहां के कूड़ो के भंडारण को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाय।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox