देश ने नम आंखों से दी पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश ने नम आंखों से दी पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

-पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/- शनिवार को डा. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी ने उन्हे मुखाग्नि दी। इससे पहले, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते थे तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मनमोहन सिह के सम्मान में आधा झुका रहेगा मॉरीशस का झंडा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में मॉरीशस की सरकार ने 28 दिसंबर को अपना राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखने का एलान किया है।

’कुछ बातों में सरकार को नियमों में नहीं बंधना चाहिए’
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, ’जो संवेदनशीलता सरकार ने यहां आकर दिखाई है इससे ज्यादा संवेदनशीलता उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक जगह देने में दिखानी चाहिए थी। जो काम आप 3 दिन बाद करेंगे, वे आज कर दिया होता। कुछ मामलों में सरकार को नियम से बंधना नहीं चाहिए। अटल जी के अंतिम संस्कार के लिए सरकार जमीन मुहैया कराई थी। डॉ मनमोहन सिंह जैसा बेटा हमें छोड़ कर जा रहा था तो उसी जगह पर अंतिम संस्कार होना चाहिए था जहां स्मारक बनेगा। आपके पास पूरे एक दिन का समय था आप ये काम कर सकते थे… डॉ मनमोहन सिंह का कद इन चीजों से बहुत बड़ा है। सरकार को थोड़ा और संवेदनशील होना चाहिए था।’

स्मारक विवाद पर बोले थरूर- जल्द इस पर फैसला होना चाहिए
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ’डॉ. मनमोहन सिंह जी महान व्यक्ति थे, उन्होंने हमेशा देश के लोगों के लिए काम किया और राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया।’ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, ’यहां कई स्मारक हैं तो इसलिए एक और स्मारक बनाने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सरकार को इस पर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए।’

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू। राहुल गांधी ने पूर्व पीएम की पार्थिव देह को कंधा दिया।

राष्ट्रपति ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह आदि ने निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि दी।

भूटान के राजा और मॉरीशस के विदेश मंत्री भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट पहुंचे हैं।

सोनिया गांधी ने आखिरी बार मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को अंतिम बार निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox