दुनिया में छा गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, X पर बनाया रिकॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुनिया में छा गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, X पर बनाया रिकॉर्ड

-सोशल मीडिया के X प्लेटफार्म पर हुए 100 मिलियन फॉलोअर्स

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। रविवार (14 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनके 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए।

PM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (38.1 मिलियन फॉलोअर्स), दुबई के शासक शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन फॉलोअर्स) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन फॉलोअर्स) जैसे विश्व के अन्य नेताओं से काफी आगे हैं। एक्स पर PM मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए, दुनिया भर के नेता सोशल मीडिया पर PM मोदी के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि उनके साथ जुड़ने से उनके अपने फॉलोअर्स, व्यूज और रिपोर्ट में काफी वृद्धि होती है। हाल ही में ऐसा इटली और ऑस्ट्रिया में भी देखा गया था।

PM मोदी के आगे कहां खड़े है भारत के नेता?
भारत में प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या अन्य भारतीय राजनेताओं से ज्यादा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 26.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रधानमंत्री मोदी अन्य विपक्षी नेताओं जैसे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (19.9 मिलियन), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (7.4 मिलियन), राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद और एसपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार (2.9 मिलियन) से मीलों आगे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox