
बागपत/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान दिए जाने के ऐलान के बाद उनके पोते जयंत चौधरी ने एक्स (ट्विटर) पर पीएम मोदी के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि दिल जीत लिया।
बता दें कि भारत सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा रहे चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने खुद ट्वीटर पर इसका ऐलान किया जिसके बाद उनके पोते जयंत चौधरी ने इस पर खुशी जताई है।

जयंत चौधरी ने एक्स (ट्विटर) पर पीएम मोदी के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि दिल जीत लिया। बता दें कि जयंत चौधरी जल्द ही इंडिया ब्लॉक को छोड़कर एनडीए मे शामिल हो सकते हैं जिसके लिए आखिरी दौर की बातचीत चल रही है।
इससे पहले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ’हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री, यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत