आईपीयू में शुरू हुआ अनुगूंज-24, शिक्षा, संस्कृति व संगीत का समागम है यह उत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईपीयू में शुरू हुआ अनुगूंज-24, शिक्षा, संस्कृति व संगीत का समागम है यह उत्सव

-दूर-दूर तक पहुंच रही अनुगूंज की गूंज, अनुगूंज के न्यूज लेटर वाइब्ज का हुआ लोकार्पण

नई दिल्ली/द्वारका/शिव कुमार यादव/- गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक समागम ‘अनुगूंज-24’ का आगाज बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा, संस्कृति व संगीत के समागम रूपी इस उत्सव की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। इस अवसर पर अनुगूंज-24 के न्यूज लेटर ’वाइब्ज का लोकार्पण भी किया गया।

अनुगूंज-24 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने अपने गीत सुनाएं। उन्होंने छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आईपी यूनिवर्सिटी की तर्ज पर और भी यूनिवर्सिटी देश में बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा बहुत सारे लोगों में है। बस उसे तराशने, निखारने और मंच देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी फील्ड में थोड़ा-थोड़ा हाथ आजमाने की जगह किसी एक फील्ड में महारत हासिल करनी चाहिए।

यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा ने कहा कि शिक्षा, संगीत और संस्कृति का समागम है यह उत्सव। इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। हर उत्सव की एक आत्मा होती है। यह ऊर्जा, शक्ति और प्राण प्रतिष्ठा के क्रम से गुजरता है। वहीं, प्रख्यात कथक नृत्यांगना पद्मश्री शोभना नारायण ने इस अवसर पर कहा कि इस विश्व के कैनवास को रंग, आशा और सृजन से भरने की दरकार है। अभिनेता इमरान जाहिद ने सिनेमा के अपने सफर पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनुगूंज-24 के न्यूज लेटर’वाइब्ज का लोकार्पण भी किया गया। इस उत्सव के लिए सर्वश्रेष्ठ पोस्टर डिजाइन का अवार्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन के छात्र रिषभ गुप्ता को दिया गया।
          यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण निदेशालय की निदेशक प्रो. मनप्रीत कौर कंग के अनुसार यूनिवर्सिटी के दोनों कैंपस के अलावा संबद्ध 115 संस्थानों के छात्र इस मेगा इवेंट में प्रतिभागी व दर्शक के रूप में शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 50 से ज्यादा विविध सांस्कृतिक व संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे। तीनों दिन शाम में स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस शनिवार की शाम में गायक जुबिन नौटियाल लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox