दिल्ली NCR के डीपीएस समेत 8 बड़े हाई स्कूलों में बम के होने की धमकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली NCR के डीपीएस समेत 8 बड़े हाई स्कूलों में बम के होने की धमकी

अनीशा चौहान/- दिल्ली से एक बड़ा खबर सामने आई है जहां, देश की राजधानी के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। ईमेल में स्कूलों में बम रखे होने की खबर दी गई है। इन स्कूलों में DPS, मयूर विहार का मदर मैरी स्कूल, नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल के साथ नोएडा के DPS जैसे स्कूल शामिल हैं।

दिल्ली के इन स्कूल को आया धमकी भरा ईमेल

द्वारका में स्थित DPS में बम रखे होने की धमकी दी गई है। दमकल विभाग को सुबह छह बजे इसकी जानकारी दी गई है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे स्कूल को खाली करवाकर जांच की गई है। मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल को भी इसी तरह की धमकी दी गई है। बम रखे होने की सूचना मिलने ते बाद पूरे स्कूल को खाली करवाया गया है।

वसंत कुंज के DPS स्कूल और दक्षिण पश्चिम जिले के DAV स्कूल को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। बुधवार सुबह 4.30 बजे पुष्प विहार के Amity स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल किया गया था,जिसमें स्कूल में बम रखे होने की सूचना दी गई थी।

एक Email सभी स्कूलों को भेजा गया

खबर के अनुसारदिल्ली के कई स्कूलों को बुधवार सुबह बम की धमकी भरे ईमेल किए गए है। जब ईमेल की IPएड्रेस का पता लगया तो उससे ऐसा लगता है कि ये ईमेल देश के बाहर से किया गया है। फिलहाल मामले की जारी है। खबरों के अनुसार, पुलिस का मानना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कई जगहों पर कल से अभी तक ईमेल आए हैं। ईमेल में डेटलाइन नहीं है और एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox