दिल्ली शराब घोटाले में नई चार्जशीट: अरविंद केजरीवाल पर मुख्य साजिशकर्ता का आरोप, तिहाड़ जेल में जमानत के लिए लंबा इंतजार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली शराब घोटाले में नई चार्जशीट: अरविंद केजरीवाल पर मुख्य साजिशकर्ता का आरोप, तिहाड़ जेल में जमानत के लिए लंबा इंतजार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अरविंद जमानत के लिए कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें संभवत 10 सितंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ जांच एजेसी सीबीआई की नई चार्जशीट से उनके अरमानों पर पानी फिर सकता है। दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में नई चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें उनको मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। चार्जशीट में बताया गया है कि केजरीवाल शराब नीति के निर्माण और बदलाव के लिए आपराधिक साजिश में शामिल थे।                  

सीएम केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ताः सीबीआई        
आपको बता दें कि शराब घोटाला मामले में पांचवीं चार्जशीट दाखिल करते हुए सीबीआई ने आऱोप लगाया है कि केजरीवाल ने शराब ठेकों को निजीकरण करने का सुझाव दिया था। जिसे भष्टाचार के आरोप लगने के बाद रद्द कर दिया गया था। सीबीआई के अनुसार इसकी नीति मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में तैयार की जा रही थी।  सीबीआई ने आरोप लगाया है कि उनके करीबी विजय नायर के मीडिया और संचार प्रभारी के लोग दिल्ली आबकारी व्यवसाय के विभिन्न हितधारकों से संपर्क कर आबकारी नीति के बदले उनसे अवैध रिश्वत की मांग कर रहे थे।    

केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुरक्षित              
वहीं गुरुवार यानी 5 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में जमानत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने दिल्ली सीएम की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। वहीं वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल का पक्ष रखा।

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय के नौ समन का जवाब नहीं देने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को रात में ईडी ने गिरफ्तार किया गया था। वह गिरफ्तार होने वाले भारतीय इतिहास के पहले मुख्यमंत्री बने।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox