नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र की पंजाबी बस्ती में 08/09 सितंबर की मध्य रात्रि करीब 3:00 बजे एक चार मंजिला जर्जर इमारत ढह गई। इस घटना में बड़ी जनहानि की आशंका थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की तत्परता और सभी संबंधित एजेंसियों की समन्वित कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। मलबे में फंसे सभी 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन को त्वरित पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, तभी थाना प्रभारी निरीक्षक बनवारी लाल के नेतृत्व में तत्काल एक टीम घटनास्थल पर पहुँची। इस टीम में निरीक्षक मनु देव (एटीओ), हेड कांस्टेबल दीपक, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल साहिल, कांस्टेबल लालचंद और कांस्टेबल शुभम शामिल थे।

जाँच में पता चला कि यह हादसा मकान, पंजाबी बस्ती, बूटा सिंह गुरुद्वारा के पास हुआ था। इमारत के मलबे में 20-22 लोगों के फंसे होने की संभावना जताई गई।
गिरी हुई इमारत के साथ-साथ आस-पास की दो अन्य इमारतों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें रहने वाले लोग कुछ समय के लिए फँस गए थे। संकरी गली में खड़ी कई मोटरसाइकिलें और एक कार को भी नुकसान पहुँचा है।
गौरतलब है कि गिरी हुई इमारत पहले से ही खाली थी और स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी जर्जर स्थिति की सूचना पहले ही एमसीडी को दी गई थी। त्वरित कार्रवाई ने यह सिद्ध किया कि दिल्ली पुलिस आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।


More Stories
तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय का बड़ा ऐलान, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज: दोपहर 1:15 बजे जारी होंगे नतीजे
बुराड़ी में वाहन चोर गिरोह पर कार्रवाई: शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार
SGT यूनिवर्सिटी शॉर्ट फिल्म ने जीता ‘एमिटी फेस्ट’ में पहला स्थान
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक