दिल्ली में पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के खिलाड़ियों से की बातचीत, खिलाड़ियों की तारीफ की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के खिलाड़ियों से की बातचीत, खिलाड़ियों की तारीफ की

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, “मैंने जिस उमंग से पेरिस के लिए आपकी विदाई की थी, उसी उमंग से मैं आज आपका फिर से स्वागत करता हूं। मेरे देश के खिलाड़ी मेरे देश के लिए खेलते हैं, और वे कभी नहीं चाहेंगे कि मेरे देश को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचे। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पेरिस ओलंपिक को भारत के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें बने रिकॉर्ड देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत होंगे। उन्होंने विशेष रूप से मनु भाकर, नीरज चोपड़ा और विनेश फोगाट के उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि मनु भाकर ने इंडिविजुअल इवेंट में दो मेडल जीतकर नया इतिहास रचा, नीरज चोपड़ा ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते, और विनेश फोगाट ने कुश्ती में फाइनल तक पहुंचकर देश का मान बढ़ाया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ कर रहा है। उन्होंने कहा, “मैं जिस उमंग से पेरिस के लिए विदाई दी थी, उतनी ही उमंग से मैं आज आप सभी का स्वागत कर रहा हूं। इसका कारण सिर्फ मेडल की संख्या नहीं है, बल्कि आपके हौसले और अनुशासन की तारीफ है। यह सुनकर मुझे बहुत गर्व होता है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox