दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह लगा बैन, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह लगा बैन, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

मानसी शर्मा /-   दिल्ली में सर्दियों की अभी शुरुआत भी नहीं हुई है कि राजधानी की आबोहवा खराब होने लगी है। दिल्ली का AQI 224 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस बीच दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पटाखों की बिक्री और उपयोग पर बैन लगा दिया है। मंत्री गोपाल राय ने एक्स पर इससे संबंधित एक नोटिफिकेशन भी शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में “सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन ,भंडारण ,बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लागू किया गया है। प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया निर्देश। सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध।”

प्रदूषण को कम करने के लिए पटाखों पर बैन

दिल्ली सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, वायु अधिनियम, 1981 की धारा 31 (ए), वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) (केंद्र शासित प्रदेश) नियम, 1983 के नियम 20 (ए) (6) तहत दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए और सार्वजनिक हित की आवश्यकता को समझते हुए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा कुछ निर्देश जारी किए गए हैं।

नोटिफिकेशन में जारी निर्देशों के अनुसार, दिल्ली में 1 जनवरी 2025 तक सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर बैन है। बिक्री में ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी को भी शामिल किया गया है। दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ दिल्ली पुलिस को दिए गए निर्देशों का पालन करने के आदेश दिए गए है। यदि इसके बाद भी दिल्ली में पटाखों के बिक्री, भंडारण या उन्हें फोड़ते हुए कोई पाया जाता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली समेत एनसीआर में इतना रह एक्यूआई

रविवार को भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.442 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार को हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.458 फीसदी और मंगलवार को 0.778 फीसदी हो सकती है। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के आंकड़ों के अनुसार खुले में कूड़ा जलने से होने वाले धुआं 1.896 फीसदी रहा। एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 177 रहा, जो मध्यम श्रेणी है। साथ ही, गाजियाबाद में 265, ग्रेटर नोएडा में 228, नोएडा में 243 और गुरुग्राम में 169 एक्यूआई रहा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox