दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निजामुद्दीन दरगाह की दीवार ढही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निजामुद्दीन दरगाह की दीवार ढही

-6 जानें गईं और अज्ञात पर FIR

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  15 अगस्त 2025 शुक्रवार को दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हुमायूं के मकबरे की एक दीवार अचानक ढह गई।जुमे का दिन होने के कारण दरगाह में भीड़ अधिक थी, जिससे हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए। जानकारी के अनुसार, ढही हुई दीवार लगभग 50वर्ष पुरानी थी। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 290, 125 और 106 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 3:55बजे निजामुद्दीन थाने की पुलिस को सूचना मिली कि हुमायूं के मकबरे के पास स्थित दरगाह शरीफ पत्ते वाली के एक कमरे की दीवार और छत ढह गई। जिसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ व दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षाबलों की टीम ने 12लोगों को मलबे से बाहर निकला। घायलों को तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर, लोकनायक अस्पताल, और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने 3पुरुषों संग तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox