दिल्ली में एक बार फिर पानी की किल्लत, इन इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा जल!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में एक बार फिर पानी की किल्लत, इन इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा जल!

मानसी शर्मा /- दिल्ली में एक बार फिर से पानी की कमी होने जा रही है। बता दें कि वेस्ट दिल्ली मेन वॉटर सप्लाई पाइप लाइन में केशोपुर ड्रेन के पास लीकेज की समस्या आ रही है जिसके चलते नॉर्थ व वेस्ट के कुछ इलाकों में दो दिनों तक पानी की किल्लत हो सकती है। हालांकि फिलहाल कॉन्ट्रैक्टरों का काम बंद किया गया है। कॉन्ट्रैक्टरों ने लीकेज ठीक करने से मना कर दिया था।

दिल्ली में दो दिन पानी की किल्लत

दरअसल, रविवार की रात केशोपुर नाले के पास 1500 एमएम की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज हो गया, जिससे सड़कों पर पानी फैल गया है. इस लीकेज को ठीक करने के लिए इंटर कनेक्शन किया जाएगा। इसके चलते रोहिणी सेक्टर 7, 8, 9, 11, 13, 22, 23, 25, मधुबन चौक, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, पश्चिम विहार, मेजर भूपेन्द्र सिंह नगर, महावीर नगर, कृष्णा पार्क, जनकपुरी और आसपास के 29 और 30 नवंबर में पेयजल की समस्या हो सकती है।

लीकेज ठीक करने से किया इनकार

जल बोर्ड केशोपुर नाले के पास लीकेज पर काम कर रहा है। इसकी मरम्मत के लिए जिन ठेकेदारों से संपर्क किया गया था, उन्होंने सोमवार को काम करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अब अधिकारियों का कहना है कि लीकेज ठीक करने के लिए कुछ अलग से कर्मचारियों को लगाया गया है और काम चल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox