मानसी शर्मा /- 2 दिन की बारिश के बाद सोनीपत में मौसम में अचानक बदलाव देखा गया है। सुबह से ही गहरी धुंध देखने को मिल रही है,विजिबिलिटी जीरो है। दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन सड़कों पर रेंग रेंग कर चल रहे हैं। सर्दी पूरी तरह से दस्तक दे चुकी है। स्कूली बच्चे भी सर्दी के मौसम में स्कूल जाते हुए नजर आए हैं।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद सोनीपत में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम में समय की मात्रा बढ़ने से सर्दी दस्तक दे रही है। सोनीपत में आज सर्दी की पहली धुंध देखने को मिली है। सुबह से ही गहरी धुंध के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन सड़कों पर चलने में परेशानी उठा रहे हैं। वाहनों की गति पर विराम लग गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आज बहुत ज्यादा ठंड बढ़ी है। सड़के भी बहुत ज्यादा खराब है। सर्दी आने से पहले ना सड़कों को रिपेयर किया गया है।
किसानों के लिए फायदेमंद होगा कोहरा
सोनीपत से पुरखास रोड की सड़क बदहाल है, और गहरी धुंध के बीच गड्डो के बीच वाहनों का चलना न केवल दुर्घटना को न्योता दे रहा है, बल्कि सड़कों पर वहां रेंग रेंग कर चलने के लिए मजबूर है। वहीं किसानों का भी कहना है कि जिन किसानों ने गेहूं की बिजाई कर दी है उनके लिए धुंध और सर्दी फायदेमंद रहेगी। लेकिन काफी किसान अभी तक गेहूं की बिजाई नहीं कर पाए हैं। उनके लिए बिजाई करने के लिए परेशानी होगी।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार