दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। राजधानी में अधिकतम तापमान जहाँ 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है, वहीं शरीर को यह गर्मी 47 डिग्री तक की झुलसाती लू का एहसास करा रही है। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएँ और बढ़ती नमी ने लोगों को बेहाल कर रखा है, खासकर उन लोगों को जो रोज़मर्रा के काम से बाहर निकलने को मजबूर हैं।
दिल्ली में मौसम का हाल बेहाल
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जुलाई के महीने में दिल्ली पर मानसून का प्रभाव बना हुआ है, लेकिन बारिश का सिलसिला अब तक अस्थिर और असमान रहा है। 26 जुलाई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, हवा में नमी का स्तर 60 से 70 प्रतिशत तक बना हुआ है, जो लोगों को और अधिक बेचैन कर रहा है।
बारिश की संभावना से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जो उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत दे सकती हैं।
मानसून की अनियमित एंट्री
आईएमडी के अनुसार, जुलाई महीने में दिल्ली में औसतन 220 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल यह वितरण बेहद असमान रहा है। कुछ दिनों में भारी बारिश ने जलभराव की समस्या पैदा की, वहीं अन्य दिनों में तेज धूप और भारी उमस ने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद