दिल्ली में आधी रात को भीषण आग: रिठाला में 500 झुग्गियां जलकर खाक, 1 की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-      राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक झुग्गी बस्ती में भयंकर आग लग गई। हादसा रात करीब 10:56 बजे हुआ और देखते ही देखते आग ने 500 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया।

प्लास्टिक कबाड़ बना आग फैलने की बड़ी वजह
दिल्ली दमकल विभाग (DFS) के अधिकारियों के अनुसार, आग करीब 5 एकड़ क्षेत्र में फैली थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पास में प्लास्टिक कबाड़ का धंधा चलने के कारण आग तेजी से फैली। आसपास के लोगों का कहना है कि झुग्गी बस्ती में कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री का ढेर लगा हुआ था, जिसने आग को विकराल रूप दे दिया।

24 दमकल गाड़ियों ने रातभर किया रेस्क्यू ऑपरेशन
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। शुरुआत में असिस्टेंट डायरेक्टर ए.के. शर्मा के नेतृत्व में 2 वॉटर टेंडर और 3 वॉटर बॉजर पहुंचे, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए मध्यम अलर्ट जारी किया गया।
बाद में मौके पर कुल —

7 वॉटर टेंडर

12 वॉटर बॉजर

2 फोम टेंडर

1 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म

1 इंटरनल रेस्क्यू टेंडर

2 मल्टी-पर्पस वाहन

2 मिनी रोबोट

1 बड़ा रोबोट
तैनात किए गए। डीसीएफओ एस.के. दुआ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पूरी रात मौके पर डटे रहे।

सुबह तक आग पर काबू पाया गया
लगभग 6 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार तड़के सुबह 5 बजे आग पर काबू पा लिया गया। राहत एवं बचाव कार्य में दिल्ली पुलिस, जल बोर्ड, कैट्स एम्बुलेंस और अन्य एजेंसियां लगातार जुटी रहीं। आग लगने के दौरान कुछ दमकल कर्मी भी हल्के रूप से घायल हुए।

1 की मौत, 1 घायल; सैकड़ों बेघर
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसकी पहचान मुन्ना (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति राजेश (30 वर्ष) झुलस गया, जिसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 200 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। प्रभावित परिवारों को खाने-पानी और अस्थायी शेल्टर की व्यवस्था कर राहत दी जा रही है।

झुग्गीवासियों ने बताई दहशत की रात
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। कई लोग अपनी सामान और जरूरी दस्तावेज नहीं निकाल पाए। एक निवासी ने बताया,

“रात को सोए ही थे कि अचानक आग की लपटें दिखीं। सब कुछ जलकर राख हो गया, बच्चे और महिलाएं सड़क पर सोने को मजबूर हैं।”

जांच में शॉर्ट सर्किट या कबाड़ से चिंगारी की आशंका
डीसीपी रोहिणी ने बताया कि आग के कारण की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या कबाड़ से निकली चिंगारी की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि आग के बाद प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox