दिल्ली में आधा दर्जन बदमाशों ने दो बाइक सवार युवको को मारी गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में आधा दर्जन बदमाशों ने दो बाइक सवार युवको को मारी गोली

-बदमाशों ने 35 राउंड चलाई गोलियां, फुटपाथ पर सो रहे दो बुजुर्गों को भी लगी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में बुधवार की रात को तड़ातड़ गोलियां चलने की एक वारदात सामने आई है। सीसीटीवी में कैद पिक्चर में आधा दर्जन युवकों ने बाइक पर सवार दो युवकों पर अंधाधुंध 30 से 35 राउंड गोलियां मारी। इस गोलीबारी में फुटपाथ पर सो रहे दो बुजुर्ग को भी गोली लगी है। हमले के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हालांकि जिन युवकों को गोली मारी गई है उनका भी आपराधिक रिकार्ड बताया जा रहा है।

घायलों की हालत नाजुक
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वसीम (33) इसके साथी आसिफ (30) और फुटपाथ पर सो रहे दो बुजुर्ग शरीफ (70) व सुल्तान (70) को जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया, जहां से वसीम और आसिफ को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम
सूचना मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वेलकम थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआत में वेलकम जनता कालोनी के कुछ लड़कों का नाम हमले में सामने आया है।

दिल्ली के वेलकम इलाके में चली गोलियां
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.जॉय टिर्की ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 3.02 बजे वेलकम थाना पुलिस को शैतान चौक, 65 फुटा रोड पर गोलियां चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो पता चला कि पांच-छह लड़कों ने शास्त्री पार्क निवासी वसीम और चौहान बांगर निवासी आसिफ पर गोलियां चलाई हैं।

हमले में दो बुजुर्ग भी घायल
हमले के दौरान जनता कालोनी में रहने वाले दो बुजुर्ग शरीफ और सुल्तान को भी गोली लगी है। लोकल पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीसीआर की गाड़ियां घायलों को अस्पताल पहुंचा चुकी थी। घायलों में वसीम के पेट में दो एक हाथ में गोली लगी है जबकि आसिफ के सीने और हाथ में एक-एक गोली लगी है।

हमले में घोषित बदमाश है घायल
वहीं दोनों बुजुर्ग के एक-एक गोली हाथ में लगी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वसीम शास्त्री पार्क थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। देर रात करीब सवा दो बजे दोनों वेलकम में आए थे। इस बीच आरोपियों ने कहासुनी के बाद दोनों पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के हाथ लगे सुराग
बाद में आरोपी फरार हो गए। पुलिस को सीसीटीवी से कुछ सुराग मिले हैं। इसके अलावा लोकल लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। छानबीन के बाद एरिया के कुछ लड़के नाम सामने आए हैं। लोकल पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना के बाद से एरिया के लोग बुरी तरह दहशत में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox