
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में बुधवार की रात को तड़ातड़ गोलियां चलने की एक वारदात सामने आई है। सीसीटीवी में कैद पिक्चर में आधा दर्जन युवकों ने बाइक पर सवार दो युवकों पर अंधाधुंध 30 से 35 राउंड गोलियां मारी। इस गोलीबारी में फुटपाथ पर सो रहे दो बुजुर्ग को भी गोली लगी है। हमले के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हालांकि जिन युवकों को गोली मारी गई है उनका भी आपराधिक रिकार्ड बताया जा रहा है।

घायलों की हालत नाजुक
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वसीम (33) इसके साथी आसिफ (30) और फुटपाथ पर सो रहे दो बुजुर्ग शरीफ (70) व सुल्तान (70) को जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया, जहां से वसीम और आसिफ को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम
सूचना मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वेलकम थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआत में वेलकम जनता कालोनी के कुछ लड़कों का नाम हमले में सामने आया है।
दिल्ली के वेलकम इलाके में चली गोलियां
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.जॉय टिर्की ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 3.02 बजे वेलकम थाना पुलिस को शैतान चौक, 65 फुटा रोड पर गोलियां चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो पता चला कि पांच-छह लड़कों ने शास्त्री पार्क निवासी वसीम और चौहान बांगर निवासी आसिफ पर गोलियां चलाई हैं।
हमले में दो बुजुर्ग भी घायल
हमले के दौरान जनता कालोनी में रहने वाले दो बुजुर्ग शरीफ और सुल्तान को भी गोली लगी है। लोकल पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीसीआर की गाड़ियां घायलों को अस्पताल पहुंचा चुकी थी। घायलों में वसीम के पेट में दो एक हाथ में गोली लगी है जबकि आसिफ के सीने और हाथ में एक-एक गोली लगी है।
हमले में घोषित बदमाश है घायल
वहीं दोनों बुजुर्ग के एक-एक गोली हाथ में लगी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वसीम शास्त्री पार्क थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। देर रात करीब सवा दो बजे दोनों वेलकम में आए थे। इस बीच आरोपियों ने कहासुनी के बाद दोनों पर फायरिंग कर दी।
पुलिस के हाथ लगे सुराग
बाद में आरोपी फरार हो गए। पुलिस को सीसीटीवी से कुछ सुराग मिले हैं। इसके अलावा लोकल लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। छानबीन के बाद एरिया के कुछ लड़के नाम सामने आए हैं। लोकल पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना के बाद से एरिया के लोग बुरी तरह दहशत में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
More Stories
नजफगढ़ में जल्द लगेगी राजा नाहर सिंह की प्रतिमा
द्वारका में AATS की तीसरी बड़ी सफलता, दो शातिर ऑटो चोर गिरफ्तार
द्वारका में नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचते युवक को किया गिरफ्तार
दिल्ली के द्वारका में बड़ी पुलिस कामयाबी, कुख्यात चोर मुंचुन झा गिरफ्तार
नजफगढ़ में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,जांच में जुटी पुलिस
मज़दूर योजनाओं का लाभ उठाएं: गीता सोनी