नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में एक और बड़ा धमाका कर दिया है। अपनी प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि दिल्ली में अब पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की शुरूआत की जाएगी। जिसके तहत दिल्ली के सभी मंदिरो के पुजारियों व गुरूद्वारों के ग्रंथियों को सैलरी दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का एलान किया है। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ’आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशी देने का प्रावधान है…उन्हें लगभग 18,000 रुपये प्रति माह सम्मान राशी दिया जाएगा।’ अरविंद केजरीवाल कल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेंगे।


केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ’आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को 18,000 रूपये प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। भाजपा वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा।’


More Stories
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप