दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार

-दिल्ली पुलिस इस वारदात से जुड़े लोगों पर कर रही कार्यवाही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहिणी कोर्ट/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर को हुई गोलीबारी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। स्पेशल सेल ने दोनों को कोर्ट के गेट नंबर चार के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए दोनों लोगों की पहचान उमंग और विनय के रूप में हुई है। यह दोनों उत्तर पश्चिमी दिल्ली के हैदरपुर के निवासी हैं। स्पेशल सेल ने दोनों को कोर्ट के गेट नंबर चार के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है, यहीं गोलीबारी हुई थी।
                       आपको बता दें कि रोहिणी कोर्ट रूम में जज के सामने शुक्रवार दोपहर को दो हमलावरों ने पेशी के लिए आए गैंगस्टर जितेन्द्र उर्फ गोगी (30) की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इससे कोर्ट में भगदड़ मच गई थी। गोगी को पेशी के लिए लाए स्पेशल सेल के कमांडो ने दोनों हमलावरों को कोर्ट रूम में ही ढ़ेर कर दिया था। हालांकि कोर्ट रूप में 30 से 35 गोलियां चलीं थीं। दोनों हमलावर वकील की पोशाक में आए थे और सुबह ही कोर्ट रूम में जाकर बैठ गए थे। सूचना मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच थे। दिल्ली पुलिस ने जितेन्द्र गोगी पर चार व हरियाणा पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।
                        रोहिणी जिला डीसीपी प्रवण तायल ने बताया कि दिल्ली के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार जितेन्द्र मान गोगी को रोहिणी कोर्ट रूम 207 में हत्या के प्रयास के एक मामले में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी कि वकील की पोशाक पहने दो हमलावरों ने गोगी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद कोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox