दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों को निशाना बनाने वाले स्नैचिंग गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों को निशाना बनाने वाले स्नैचिंग गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

डीसीपी अंकित चौहान की निगरानी में साउथ डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस पूरे अभियान का नेतृत्व एसीपी अरविंद यादव कर रहे थे। टीम ने चार आरोपियों दिनेश उर्फ़ हद्दल, रिजवान उर्फ़ कमांडो, रवि और अजय को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी मिलकर बसों, मेट्रो स्टेशन के पास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहते थे और मौका मिलते ही यात्रियों का मोबाइल या पर्स उड़ा लेते थे।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 11 मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें ये आरोपी शामिल पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ में और भी मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।

इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों की सुरक्षा और भरोसे की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox