
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने पब्लिक स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के गरीब, गांवों व दिल्ली देहात के बच्चों के दाखिले में देरी को लेकर दिल्ली सरकार व पब्लिक स्कूलों को जिम्मेवार बताते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगा है।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की हमेशा गांव, गरीब, ग्रामीण ही क्यों शासन-प्रशासन की गलत नीतियों के शिकार होते है। गांवों की कृषि भूमि जबर्दस्ती अधिग्रहण कर पब्लिक स्कूलों को कोड़ियों के भाव जमीन दी। जिस पर खुलेआम शिक्षा के नाम पर मजाक हो रहा है। दाखिले को लेकर कोई सही नीति नहीं है और इसका पालन नहीं हो रहा है। वहीं अभी तक ईडब्ल्यूएस बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया शुरु नहीं हुई जबकि सामान्य वर्ग के बच्चें स्कूलों में जा रहे हैं। दिल्ली सरकार गांवों, गरीबों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की दिल्ली सरकार व पब्लिक स्कूल आपस में मिले हुए है। इनके खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। पंचायत संघ ने इनसे गांव, ग्रामीण, गरीब से माफी मांगने की मांग की है।ओर दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल से सामान्य वर्ग में हुए दाखिले की जांच कराने मांग की।
दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की गांवों के किसानों की सस्ती दरों पर लुटी हुई जमीनों पर बने पब्लिक स्कूलों व अस्पतालों की मनमानी नहीं बर्दाश्त करेगें।इनकी जल्द से जल्द जांच हो और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जल्द हो। इसको लेकर पंचायत संघ जल्द ही सांकेतिक विरोध दर्ज कराने के लिए किसी भी पब्लिक स्कूल के बहार धरना प्रदर्शन करने के लिए महापंचायत में निर्णय लेगा।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत