कुवैत में पहली बार शुरू हुआ हिंदी में रेडियो का प्रसारण,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कुवैत में पहली बार शुरू हुआ हिंदी में रेडियो का प्रसारण,

-भारतीय दूतावास ने की कुवैती संचार मंत्रालय की तारीफ

कुवैत सिटी/शिव कुमार यादव/- कुवैत सरकार ने कुवैत में रहने वाले सबसे बड़े भारतीय समुदाय के लिए कुवैत में पहली बार हिंदी में रेडियो का प्रसारण किया है। वहां मौजूद भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक रविवार को कुवैत रेडियो पर एफएम 93.3 और एएम 96.3 पर एक हिंदी कार्यक्रम शुरू किया गया हैं। भारतीय दूतावास ने कुवैती संचार मंत्रालय की इस कदम के लिए सराहना की है। भारतीय दूतावास ने कहा कि कुवैत की तरफ से उठाया गया यह कदम दोनों देशों के बीच रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।

बता दें कि कुवैत में लगभग दस लाख भारतीय रहते हैं। इस लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत में भारतीयों को पसंदीदा समुदाय माना जाता है। यहां इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ, प्रबंधन सलाहकार, आर्किटेक्ट, तकनीशियन और नर्स जैसे पेशेवर के अलावा खुदरा व्यापारी और व्यवसायी भी रहते हैं।
         सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय दूतावास ने कहा, कुवैत में पहली बार हिंदी रेडियो प्रसारण की शुरुआत! भारतीय दूतावास 21 अप्रैल 2024 से प्रत्येक रविवार (साढ़े आठ से नौ बजे) कुवैत रेडियो पर एफएम 93.3 और एएम 96.3 पर एक हिंदी कार्यक्रम शुरू करने के लिए कुवैती संचार मंत्रालय की सराहना करता है। यह कदम भारत-कुवैत के रिश्तो को और मजबूत करेगा।

लंबे समय से भारत, कुवैत का एक व्यापारिक भागीदार रहा है। 2021-2022 में दोनों देशों ने राजनायिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई थी। 17 अप्रैल को कुवैत में भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका ने कुवैत के उप प्रधानमंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल सबा से मुलाकात की थी। इस दौरान भारतीय राजदूत ने कुवैत द्वारा शुरू किए गए प्रवासी-अनुकूल उपायों की सराहना भी की थी। कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox