यूएन ने बहुपक्षीय विकास बैंक में सुधार के लिए की भारत की तारीफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूएन ने बहुपक्षीय विकास बैंक में सुधार के लिए की भारत की तारीफ

-कहा- जी-20 में भारत की अध्यक्षता में हुए कई अच्छे काम

न्यूयॉर्क/शिव कुमार यादव/- स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह के सह संयोजब एन के सिंह के बीते सप्ताह संयुक्त राष्ट्र दौरे के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि इस साल होने वाले बहुपक्षीय विकास बैंकों के सम्मेलन में उनमें भविष्य में होने वाले सुधारों का खाका तैयार कर लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र नेतृत्व ने माना कि स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट में कई अहम सुझाव दिए गए हैं, जिनसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में सुधार सुनिश्चित किए जा सकते हैं। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारत की जी-20 अध्यक्षता में किए गए कामों की भी तारीफ की।

इस साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भविष्य के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भारत की जी-20 अध्यक्षता में बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह का गठन किया गया था, जिसका सह-संयोजक एनके सिंह को बनाया गया था। एनके सिंह ने बीते हफ्ते संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा किया और वहां संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। जिनमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के अलावा संयुक्त राष्ट्र के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल अमिना मोहम्मद और आर्थिक और सामाजिक मामलों के सेक्रेटरी जनरल ली जानहुआ शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र नेतृत्व ने माना कि स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट में कई अहम सुझाव दिए गए हैं, इससे गरीबी से लड़ने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद मिलेगी। बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार से वैश्विक उत्तर और वैश्विक दक्षिण के बीच की खाई को पाटने में भी मदद मिलेगी। समूह की रिपोर्ट में निम्न और मध्यम आय वर्ग वाले देशों पर विशेष ध्यान देने की मांग की गई है, जहां विकास दर को बनाए रखने के लिए सतत बुनियादी ढांचे की जरूरत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox