दिल्ली पंचायत संघ ने कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव दोबारा कराने की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पंचायत संघ ने कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव दोबारा कराने की मांग

-दिल्ली सरकार गांवों की समस्याओं को लेकर नही है गंभीर, एमसीडी गांवों में कर रही मनमानी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली पंचायत संघ दिल्ली प्रदेश ने दिल्ली नगर निगम भंग कर पुनः चुनाव की मांग की है। पंचायत संघ का कहना है कि दिल्ली सरकार गांवों की समस्याओं को लेकर गंभीर नही है और एमसीडी गांवों में मनमानी कर रही है तो ऐसी सरकार का क्या फायदा जो गांवों का वजूद ही मिटाना चाहती है। हम केंद्र सरकार व एलजी साहब से अपील करते है कि ऐसी सरकार व एमसीडी को तुरंत भंग कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए ताकि गांवों का विकास हो।
               इस संबंध में पंचायत संघ के अध्यक्ष थान सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली के सभी गांवों की गंभीर समस्या बनी हुई है, वहीं नगर निगम मनमाने ढंग से गांवों में हाउस टैक्स लेने की प्रक्रिया जारी रखे हुए है और गांवों में भवन निर्माण करने में काफी दिक्कत आ रही है। वहीं नगर निगम गांवो में नव निर्मित भवनों को बुक करना, सील करना, तोड़ना जारी रखे हुए हैं। इस चुनाव के बाद मेयर बनने से हमारी मांग व समस्याओं का समाधान का रास्ता आसान होता लेकिन दिल्ली सरकार दिल्ली के गांवों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। इसलिए बार-बार मेयर का चुनाव नहीं हो पा रहा है। इसमें टैक्सपेयर का पैसा बर्बाद हो रहा है। इसलिए संबंधित शासन प्रशासन निगम चुनाव दोबारा करवाएं ओर मेयर चुनाव की प्रक्रिया को तुरंत बंद करें।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव का कहना है कि दिल्ली सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। सरकार दिल्ली के विकास और समस्याओं पर गंभीर नहीं है। दिल्ली के गांवों व अनधिकृत कॉलोनियों की समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। दिल्ली के किसानों की जमीन का मुआवजा दिल्ली के साथ लगते प्रदेशों से बहुत कम है इस पर  दिल्ली सरकार चुप है।
            पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि हम अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर मार्च में पूर्व मंत्री श्री देवेंद्र सिंह शौकीन के निवास पर बैठक करेंगे। इसमें दिल्ली के गांवों के राजनेताओं के साथ इन मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। जिसमें सरकार व निगम के खिलाफ सिविक सेंटर पर धरना प्रदर्शन पर भी निर्णय लेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox