दिल्ली देहात के नैतिक मुदगल ने एथलेटिक्स में नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली देहात के नैतिक मुदगल ने एथलेटिक्स में नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

मानसी शर्मा /- दिल्ली देहात के घुम्मनहेड़ा गांव के नैतिक मुद्गल ने दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक हजार मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनकी इस सफलता पर पूरे नजफगढ़ देहात में खुशी की लहर दौड़ गई है। खिलाड़ी नैतिक मुदगल के कोच ने बताया कि मुद्गल ने गांव के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।


नैतिक मुद्गल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच संदीप शर्मा व गुरु जनों को दिया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता में माता-पिता का आशीर्वाद भी काफी महत्वपूर्ण है।

दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 5 सितंबर 2025 को किया गया था। जिसमें मां भारती के सपूत नैतिक मुदगल ने 1000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी धैर्य और कड़ी मेहनत का लोहा मनवाया।


मुद्गल के कोच ने बताया कि इसके बाद, 25 सितंबर 2025 को आयोजित उत्तर भारत जूनियर प्रतियोगिता में नैतिक मुदगल ने सिल्वर मेडल भी हासिल किया।


घुम्मनहेड़ा गांव के निवासी नैतिक मुदगल ने अपने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी यह उपलब्धि डाबर क्षेत्र की माता, बहनों, भाइयों और बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और समर्थन से संभव हुई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox