लेह हिंसा पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बयान: सरकार की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लेह हिंसा पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बयान: सरकार की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया

मानसी शर्मा /-  लद्दाख के लेह में हालिया हिंसा के मामले में जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने सरकार की कार्रवाई पर कड़ा बयान दिया है। वांगचुक ने गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें हिंसा का जिम्मेदार ठहराने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार बलि का बकरा तलाश रही है, जबकि असली समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।

सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी
वांगचुक ने कहा, “मैं देख रहा हूं कि पीएसए के तहत मुझे दो साल के लिए जेल भेजने की तैयारी हो रही है। मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन याद रखिए, जेल में सोनम वांगचुक सरकार के लिए बाहर के वांगचुक से कहीं ज्यादा परेशानी का कारण बन सकता है।”

हिंसा की असली वजह
उन्होंने हिंसा की जड़ युवाओं की नाराजगी और लंबे समय से अनदेखी की जा रही मांगों को बताया। वांगचुक ने कहा कि छह साल से बेरोजगारी और अधूरे वादों ने युवाओं का धैर्य खत्म कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंशिक आरक्षण का दिखावा कर रही है, जबकि युवाओं की प्रमुख मांग—राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का विस्तार—अब भी अधूरा है।

वांगचुक ने यह भी कहा कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर दोषारोपण की राजनीति कर रही है, जो शांति स्थापित करने के बजाय हालात को और भी जटिल बना रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox