दिल्ली के JLN स्टेडियम में BRG का दमदार प्रदर्शन 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-टफमैन 10 KM रन में बहादुरगढ़ की गूंज

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित टफमैन 10 किलोमीटर रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) ने ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित और अत्यंत प्रतिस्पर्धी आयोजन में BRG के 52 धावकों ने हिस्सा लिया और अपने अनुशासन, फिटनेस और सामूहिक शक्ति से दिल्ली-एनसीआर के रनिंग समुदाय में बहादुरगढ़ का नाम गर्व से स्थापित किया।

फिटनेस और अनुशासन की मिसाल बना BRG
टफमैन 10 KM रन को देश की चुनौतीपूर्ण और लोकप्रिय रनिंग प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। BRG के धावकों ने न केवल बड़ी संख्या में भागीदारी दर्ज कराई, बल्कि विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पोडियम फिनिश हासिल किए। यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि BRG अब केवल एक रनिंग ग्रुप नहीं, बल्कि फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला एक सशक्त आंदोलन बन चुका है।

विभिन्न आयु वर्गों में शानदार उपलब्धियां
प्रतियोगिता में BRG के धावकों ने कई वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 30+ पुरुष वर्ग में सेवा राम ने शानदार रणनीति और आत्मविश्वास के साथ पहला स्थान हासिल किया। 14+ आयु वर्ग में मनेंद्र ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर युवा प्रतिभा का परिचय दिया।
30+ महिला वर्ग में लक्ष्मी वर्मा ने 10 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर BRG का मान बढ़ाया। वहीं 60+ महिला वर्ग में कृष्णा राणा ने प्रथम स्थान हासिल कर यह साबित किया कि उम्र कभी भी फिटनेस और जज्बे की राह में बाधा नहीं बनती।
30+ पुरुष वर्ग में सनी ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि 40+ आयु वर्ग में सत्यवान डागर और 30+ आयु वर्ग में गुलाब सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त कर कड़ी प्रतिस्पर्धा में BRG की मजबूती को दर्शाया।

व्यापक भागीदारी ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
इस दौड़ में BRG के अनेक धावकों ने हिस्सा लेकर आयोजन को और भी खास बनाया। इनमें फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर के साथ रचना, शक्ति राणा, देवेश तुली, हंसराज विजयरण, नवीन डबास, मनोज सिंह बिष्ट, अभय श्रीवास्तव, पन्नेलाल यादव, अंकित राणा, आशुतोष कुमार सिंह, गुलाब सिंह, कृष्णा राणा, वैभव, संजय दत्त, कुणाल श्रीवास्तव, रवि चंद्र, सूरज सिंह, विपिन कुमार, जीवन, पंकज वर्मा, रितेश कुमार, अभिषेक, रंजन, विजेंद्र कुमार, सुनील सिकरी, कौशल शर्मा, डॉ. संतोष कुमार सहित कई अन्य धावक शामिल रहे।

टीम भावना और निरंतर मेहनत का परिणाम
फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर ने इस उपलब्धि को पूरे BRG परिवार की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और मजबूत टीम भावना का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि BRG का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि समाज में फिटनेस, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणा बना BRG
BRG के युवा और वरिष्ठ धावकों का यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि संकल्प, नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ किसी भी उम्र में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। टफमैन 10 KM रन में BRG की सफलता न केवल बहादुरगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बनकर सामने आई है।

BRG परिवार के सभी धावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। उम्मीद है कि आने वाले आयोजनों में भी BRG इसी जुनून और ऊर्जा के साथ बहादुरगढ़ और देश का नाम रोशन करता रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox