नई दिल्ली/द्वारका/शिव कुमार यादव/- पिछले काफी समय से राजधानी दिल्ली में लगातार आग लगने की घटनाऐं सामने आ रही हैं। बुधवार को द्वारका जिला के मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में एक मकान में आग लग गई। घटना के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। बचाव दल ने एक आदमी और एक बच्ची को बचा लिया है। फिलहाल, आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि समय रहते सूचना मिलने व दमकल सहायत समय पर पंहुचने के चलते आग वाले घर से एक आदमी व एक बच्ची को जिंदा बचा लिया गया। पुलिस का कहना है कि अगर समय पर सहायता नही पंहुचती तो हादसा बड़ा हो सकता था फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात