
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बवाना/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के बवाना में शादी से इंकार करने पर सनकी युवक ने एक महिला पर एसिड अटैक कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से झुलस गई थी जिसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था लेंकिन सोमवार को अचानक महिला कि तबियत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई।
यहा बता दें कि दिल्ली के बवाना में एक विवाहिता अपने ही पड़ोसी की सनक की शिकार हो गयी। सोमवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पीड़िता जिंदगी की जंग हार गयी। महिला ने सनकी युवक से शादी करने से इंकार कर दिया था। आरोपी मोंटू को पुलिस ने छह नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार मोंटू महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा था. चूंकि महिला पहले से शादीशुदा थी इसलिए वह मोंटू को ऐसा करने से मना कर रही थी।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला अपने पति के साथ बवाना इलाके मैं रहती थी। पड़ोस में ही मोंटू नाम का युवक भी रहता था जो लगातार महिला को परेशान करता था और पति को छोड़कर उससे शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब यह बात महिला के पति को मालूम हुई तो मोंटू से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने अपने रहने की जगह भी बदल दी लेकिन वहां भी मोंटू ने महिला को परेशान करना नहीं छोड़ा। आरोपी मोंटू ने तीन नवंबर को महिला को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। महिला उसके घर गई। जहां पर मोंटू उसे शादी करने और अपने पति को छोड़ने के लिए दबाव बनाता रहा। कई बार कहने के बाद भी जब महिला ने साफ इंकार कर दिया तो मोंटू ने महिला के हाथ पैर बांध दिये और उस पर तेजाब फेंक दिया। फिर मौके से फरार हो गया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पहले महिला को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत बिगड़ती देख उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया। महिला 90 फीसदी से ज्यादा झुलस चुकी थी जिसके कारण उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गयी। आखिरकार सोमवार को उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस मामले में पुलिस ने छह नवंबर को आरोपी मोंटू को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने स्वीकार किया था कि टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब से उसने महिला पर हमला किया था।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण