
दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के आरकेपुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी का एक मेल मिला हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन तक अलर्ट हो गया। एहतियातन बच्चों को बाहर निकालकर स्कूल को खाली करा लिया गया है और पुलिस टीम मौके पर पंहुचकर स्कूल में जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, डीपीएस आरके पुरम को एक धमकी भरा मेल मिला है, जिसमें स्कूल को बम से उड़ा देने की बात लिखी है। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। पुलिस द्वारा तलाश जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।





More Stories
दिल्ली-NCR में ‘नटवरलाल’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 मामलों में रहा है शामिल
20 साल से फरार उम्रकैद की दोषी गिरफ्तार, पहचान बदलकर हरिद्वार में रह रही थी
अमेजन-एप्पल टेक सपोर्ट बनकर विदेशियों से ठगी, अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़
UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन
जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत
उत्तराखंड रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न