दिल्ली के कई इलाकों में हो रहा विरोध प्रदर्शन, UPSC के छात्र ने CJI चंद्रचूड़ को लिखा पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के कई इलाकों में हो रहा विरोध प्रदर्शन, UPSC के छात्र ने CJI चंद्रचूड़ को लिखा पत्र

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ – दिल्ली के राजेंद्र नगर में तीन बच्चों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश दिखाई दे रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में छात्रों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच एक छात्र ने सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को एक पत्र लिखा है। छात्र ने इस पत्र में प्रशासन और उनकी तमाम व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा दी हैं। अविनाश दुबे नाम के छात्र ने पत्र में लिखा है कि ओल्ड राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर के इलाकों में कुप्रबंधन की वजह के छात्र कीड़े-मकोड़ों की तरह जीवन जी रहे हैं। गौरतलब है कि राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन और सरकार की कई लापरवाही सामने आई है। हालांकि, राव आईएएस स्टडी सेंटर में हुई घटना के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सीजेआई को क्या लिखा गया पत्र में
राव आईएएस स्टडी सेंटर में तीन बच्चों की मौत के बाद एक ओर सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है तो वहीं संसद में इसकी चर्चा हो रही है। अब UPSC की तैयारी करने वाले बच्चों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही अविनाश दुबे नाम के छात्र ने ओल्ड राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर में फैले कुप्रबंधन को सीजेआई के सामने रख दिया है। अविनाश दुबे ने कहा है कि राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर में फैले कुप्रबंधन के कारण छात्र कीड़े-मकोड़ों के समान जीवन जीने को विवश हैं। छात्र ने आगे लिखा कि यहां छात्र नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

अविनाश दुबे ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ से मांग की है कि बेसमेंट में डूब कर मरने वाले तीनों बच्चों को जल्द से जल्द न्याय दिया जाए। साथ ही हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए। दुबे ने अपने पत्र में लिखा है कि इलाके में नालियां जाम रहती हैं, बारिश होने के बाद कमर तक पानी भर जाता है। और उसी गंदे पानी में हमें पढ़ाई करने जाना होता है। उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली सरकार और एमसीडी हमें कीड़े-मकोड़ों की तरह रखना चाहती है। इसलिए हमें नारकीय जीवन जीने पर विवश किया जा रहा है। छात्र ने आगे लिखा कि स्वस्थ जीवन जीते हुए पढ़ाई करना हमारा मौलिक अधिकार है।  

दिल्ली के कई इलाकों में हो रहा विरोध प्रदर्शन
तीन बच्चों की मौत के बाद जो कुप्रबंधन सरकार और प्रशासन की सामने आई है, उससे छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ओल्ड राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना के बाद एमसीडी थोड़ी अधिक सक्रिय हुई है। दिल्ली में कई जगहों पर अवैध रूप से चल रही कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की गई है। करीब 13 संस्थान को सील कर दिया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox