दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी श्लोक त्रिपाठी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी श्लोक त्रिपाठी गिरफ्तार

-शराब के नशे में दी थी सीएम को धमकी

नई दिल्ली/गाजियाबाद/अनीशा चौहान/- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी श्लोक त्रिपाठी को दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी का रहने वाला है और उसने यह धमकी 5 जून की रात शराब के नशे में, पारिवारिक विवाद के तनाव में आकर दी थी।

घटना तब सामने आई जब गाजियाबाद पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर आरोपी की धमकी भरी कॉल आई। कॉल की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी का मोबाइल ट्रेस किया और उसकी लोकेशन का पता लगाकर 7 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में श्लोक ने बताया कि वह गोरखपुर का मूल निवासी है, गाजियाबाद में कोर्ट में डीड राइटर का काम करता है और पिछले डेढ़ साल से अपनी पत्नी से विवाद में है।

पुलिस ने आरोपी के पास से कई फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं, जिससे उसके आपराधिक कनेक्शन और संदेहास्पद गतिविधियों की जांच जारी है। श्लोक को शराब की लत है और वह नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती हो चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट और आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला न सिर्फ वीआईपी सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है, बल्कि डिजिटल माध्यमों से दी जा रही धमकियों की गंभीरता को भी उजागर करता है। प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर सख्त नजर रखे हुए है ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox