
राजस्थान/उमा सक्सेना/- राजस्थान के बहरोड़ में आयोजित IDF ओपन राजस्थान स्टेट डेडलिफ्ट फेडरेशन प्रतियोगिता में दिल्ली की बेटी सोनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 नवंबर 2025 को प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
खैरा गाँव की बेटीक, 5वीं पास, हाउसवाइफ़—अब बनी चैंपियन
सोनिया, उम्र 33 वर्ष, दिल्ली के खैरा गाँव, नजफगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम श्री सुभाष चंद है। शादी के बाद सोनिया की ससुराल राजस्थान के माँचल गाँव, बहरोड़ में है। सिर्फ 5वीं पास और गृहिणी होने के बावजूद सोनिया ने हिम्मत और मेहनत से यह साबित कर दिया कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए डिग्री नहीं, बल्कि जज़्बा चाहिए।

वज़न कम करने के जुनून से हुई डेडलिफ्ट की शुरुआत
सोनिया ने पहले सिर्फ अपना बॉडी वेट कम करने के लिए एक्सरसाइज़ शुरू की थी, लेकिन धीरे-धीरे उनमें डेडलिफ्ट गेम के प्रति रुचि बढ़ी। इसी जुनून ने उन्हें खेल की दिशा में आगे बढ़ाया और सिर्फ 4 महीनों की कड़ी तैयारी के बाद उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर सभी को चौंका दिया।

परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन
अपने पति कृष्ण कुमार और परिवार के सहयोग से सोनिया ने कम समय में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस जीत के बाद खैरा गाँव और उनके ससुराल माँचल गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सोनिया ने यह साबित कर दिया कि अगर लगन हो तो सीमाएँ कभी रास्ता नहीं रोकतीं। उनकी सफलता महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए प्रेरणा है।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा