
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली एनसीआर में मोबाइल फोन झपटमारी करने वाले एक गिरोह का शाहदरा जिला स्पेशल स्टॉफ टीम ने भंडाफोड़ करते हुए दो झपटमारों व दो रिसीवरों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी दिल्ली एनसीआर में मोबाइल फोन झपट कर नेपाल में बेचते थे। आरोपी हर माह 600 से ज्यादा झपटमारी कर सभी फोन नेपाल में ठिकाने लगाते थे। पुलिस ने आरोपियों से 41 फोन व सोने की चेन बरामद किये हैं। आरोपियों में विशाल (23) पूर्वी गोकलपुरी, सागर (25) उत्तर प्रदेश के बागपत, मुजम्मिल काजमी (29) और शुभम रोहताश नगर में रहते हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। उत्तर प्रदेश के बागपत में रहता है। उस पर 25 आपराधिक मामले दर्ज है।
डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि 27 अप्रैल को विवेक विहार में ईएसआई अस्पताल के पास झपटमारी की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पीड़ित सुनील जैन ने बताया कि वह गाजियाबाद के रामपुरी में रहते हैं और अपनी मां के साथ विवेक विहार के एक बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम में आए थे। लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उनकी मां के गले से सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि विवेक विहार और आनंद विहार में दो और वारदात हुई है। जिसमें इसी तरह के बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
मामले की जांच जिले के स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई। स्पेशल स्टॉफ ने मौका ए वारदात से 12 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले व एक आरोपी पहचान विशाल निवासी गोकल पुरी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसके साथी सागर को भी दबोच लिया। दोनों बताया कि झपटमारी के मोबाइल फोन वेलकम के रहने वाले मुजम्मिल और चेन रोहताश नगर में रहने वाले शुभम को बेचते हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। मुजम्मिल के पास से 41 मोबाइल फोन मिले, जबकि शुभम के पास से दो चेन बरामद हुई।
आरोपी रिसीवर मुजम्मील ने बताया कि वह लूट व झपटमारी के करीब 600 मोबाइल फोन हर माह खरीदता-बेचता है। वह दिल्ली से झपटमारी के मोबाइल फोन को मेरठ भेजता था, जहां से मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदलकर या उसे खोल कर पार्ट दिल्ली में ही बेच देता था। जिसके आईएमईआई नंबर नहीं बदल पाता था, उसे बिहार में अपने साथियों के पास भेज देता था, जहां से वह मोबाइल फोन नेपाल देश में मौजूद सदस्यों के पहुंचा देते थे।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा