दिमाग का टॉनिक है अखरोट! जानिए इससे जुड़े फायदे और सेवन का सही समय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिमाग का टॉनिक है अखरोट! जानिए इससे जुड़े फायदे और सेवन का सही समय

स्वास्थ्य/सिमरन मोरया/- ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। ड्राई फ्रूट्स विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जिससे बीमारियां दूर रहती हैं और एजिंग कम करने में भी मदद मिलती है। खासतौर से अखरोट और बादाम सेहत के लिए सबसे ज्यादा अच्छे माने गए हैं। अखरोट शरीर के कुछ अंगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। खासतौर से दिल और मस्तिष्क को मजबूत बनाने में अखरोट मदद करता है। जानिए अखरोट किस अंग के लिए फायदेमंद है और इसे कैसे खाना चाहिए?

अखरोट कौन से अंग के लिए अच्छा होता है?
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। अखरोट में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा फैटी एसिड दिमाग के लिए भी कमाल का काम करता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण अखरोट पेट के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। इससे शरीर में बढ़ रही सूजन भी कम होती है।

अखरोट में कौन सा विटामिन होता है
अखरोट में विटामिन ई, विटामिन ए और विटामिन सी होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन का भी अच्छा सोर्स माना जाता है। अखरोट में फोलेट, जिंक, कॉपर और सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। रोज अखरोट खाने से शरीर में विटामिन K की कमी को पूरा कर सकते हैं। फास्फोरस और कोलीन बढ़ाने के लिए अखरोट जरूर खाना चाहिए। इसके अलावा प्रोटीन, कार्ब, फाइबर, सैचुरेटेड फैट और अनसैचुरेटेड फैट भी अखरोट में पाया जाता है।

अखरोट खाने का सही तरीका
अखरोट को ऐसे ही सूखा खा सकते हैं। लेकिन इसके फायदों को और बढ़ाने के लिए अखरोट को पानी में भिगोकर खाएं। 2-3 अखरोट को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाएं। इससे शरीर को बहुत फायदे होंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox