दिचाऊं वार्ड में इस बार बन सकता है जीत का रिकार्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिचाऊं वार्ड में इस बार बन सकता है जीत का रिकार्ड

-भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान बना सकती है जीत की हैट्रिक व दर्ज कर सकती है रिकार्ड मतो से जीत

नजफगढ़/दिल्ली/- दिचाऊं कलां वार्ड से निर्दलिय के रूप में चुनाव लड़कर अपनी जीत दर्ज कर चुकी नीलम कृष्ण पहलवान एक बार फिर यानी तीसरी बार इसी वार्ड से चुनाव लड़ रही है। उनकी साफ छवि व विकास की बयार के रूप में वार्ड में ही नही बल्कि नजफगढ़ विधानसभा में छवि मानी जाती है। वैसे भी नीलम कृष्ण पहलवान पूर्व विधायक व विकास पुरूष भरत सिंह की भाभी है। हालांकि दिल्ली निगम चुनावों में इसबार आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दे रही है लेकिन दिचाऊं वार्ड में नीलम कृष्ण पहलवान की जीत न केवल पक्की मानी जा रही है बल्कि जनता उनकी हैट्रिक व रिकार्ड मतो से जीत के दावे कर रही है।
            दिचाऊं वार्ड में नीलम कृष्ण पहलवान को मिल रहे भारी जनसमर्थन ने यह साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार यहां टक्कर में नही है। लेकिन फिर भी भाजपा प्रत्याशी अपने विरोधी का कमतर नही आंक रही है और जनता के बीच अपने कामों को लेकर हर घर में दस्तख दे रही है। उनका कहना है कि मैं चुनाव जरूर लड़ रही हूं लेकिन मैं अपने लोगों के बीच जाकर खुशी महसूस करती हूं और उन्हे यह आभास दिलाती हूं कि आज भी भरतसिंह परिवार पूरे विश्वास के साथ उनके साथ खड़ा है। मै सिंर्फ अपने वार्ड की बात नही कर रही हूं बल्कि पूरा नजफगए़ विधानसभा क्षेत्र उनका अपना है और वह व उनका परिवार पूरे क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए सदा खड़ा रहता है। आज मैं भाजपा में हूं तो भाजपा कार्यकर्ता की तरह सभी सीटों पर भाजपा की जीत के लिए भी काम कर रहे हैं। उन्हे उम्मीद है कि नजफगढ़ विधानसभा से भाजपा चारों वार्डों में जीत दर्ज करेंगी।
             हालांकि आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अनिता पांडे ने भी इस सीट पर आप प्रत्याशी बन सभी को चौंका दिया है। लेकिन इस सीट पर पार पाना उनके लिए किसी चुंनौति से कम नही होगा। हालांकि इस सीट पर पूर्वांचली वोट कम नही है तो ऐसे में क्या अनिता पांडे पूर्वांचली वोटों को अपनी तरफ मोड़ पायेंगी यह देखना होगा। फिर भी आम आदमी पार्टी केजरीवाल की नीतियों व उनके नाम पर चुनाव में अपनी जीत पक्की मान रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox