दशरथ के देहांत से भाव विह्लल दर्शकों के आंसू भरत मिलाप पर ही रुके

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दशरथ के देहांत से भाव विह्लल दर्शकों के आंसू भरत मिलाप पर ही रुके

-पांचवे दिन रामलीला मैदान में रही दर्शकों की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

द्वारका/नई दिल्ली/- रामलीला के पांचवें दिन का मंचन राम केवट संवाद से शुरू हुआ और भरत मिलाप पर संपन्न हो गया। सुमंत द्वारा श्रीराम को पिता की हालत सुनने के बाद श्रीराम द्वारा सुमंत को लौटाने के बाद दर्शक भावुक हो उठे। दशरथ की मृत्यु के बाद दर्शकों के आंखों से आंसू टपक पडे। अंत में राम भरत मिलाप पर दर्शकों को राहत मिली।

दशरथ की मृत्यु के पश्चात कैकेयी भरत संवाद ने दर्शकों को बांधे रखा। रामलीला मैदान में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अरुण सिंह, न्यायाधीश विजय कुमार दहिया और हरियाणा सरकार के पदाधिकारी डाक्टर नताशा दहिया ने भी मंचन का आनंद उठाया। इस मौके पर द्वारका श्रीराम सोसायटी के चेयरमैन व संरक्षक राजेश गहलोत व वाईस चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार यादव ने माननीयों का स्वागत प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।

दर्शकों ने माननीयों का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। शुक्रवार को रामलीला के मंचन का पांचवां दिन था। रामलीला देखने को भीड़ देर रात तक आती रही। रविवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से शनिवार की रात रामलीला दर्शकों की भीड़ उमड़ सकती है। सम्मानित लोगों को सेक्टर-10 के रामलीला मैदान में द्वारका रामलीला सोसायटी में आना जारी रहेगा। इसलिए रामलीला ग्राउंड में आयोजन स्थल पर सुरक्षा बढ़ गई है। रामलीला के छठे दिन का मंचन और शानदार होने की उम्मीद है।

शनिवार को पंचवटी में प्रवेश, सुरूपनखा प्रंसग, खरदुषण वध, रावण मरीच संवाद, सीता हरण, जटायु वध और शबरी प्रसंग पर है। यह प्रसंग बड़े बुजुर्गों के साथ बच्चों को को भी पसंद आएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox