दमोह में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी- पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दमोह में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी- पीएम मोदी

मानसी शर्मा /-  मध्य प्रदेश केदमोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज दमोह और पूरा मध्य प्रदेश कह रहा है – एक बार फिर मोदी सरकार। आप सभी के आशीर्वाद से पूरे विश्व में आज भारत का परचम लहरा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरवगान हो रहा है। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा। भारत में हुए G20 सम्मेलन की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। भारत के युवा बेटे-बेटियां खेल के मैदान में आज नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सिर्फ और सिर्फ आपका सेवक है।आपका जीवन बेहतर हो, आपके जीवन से मुश्किलें कम हो, यही मेरी प्राथमिकता है।देश को आजाद हुए इतने साल हो चुके हैं, लेकिन इतने वर्षों से कांग्रेस देश से एक ही झूठ बार-बार बोलती रही है, गरीबी खत्म करने का नारा देती रही।कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी।

ये समय कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये समय कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का है। कांग्रेस वो पार्टी है, जो गरीबों के हक का पैसा छीन लेती है, हजारों करोड़ रुपये के घोटाले करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समाज को दूसरे समाज से लड़ाकर कुर्सी पर कब्जा करने का खेल खेलती है। कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं है, बल्कि कांग्रेस के लिए सिर्फ अपना स्वार्थ ही जरूरी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox