नीतीश कुमार ने सदन में दिए गए बयान पर मांगी माफी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीतीश कुमार ने सदन में दिए गए बयान पर मांगी माफी

मानसी शर्मा /-  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर सदन में दिए गए बयान के बाद बवाल मच गया। जिसके बाद नीतीश कुमार बैकफुट पर आ गए और अपने दिए गए बयान को लेकर माफी मांगी हैं। नीतीश कुमार ने कहा किसी को बात गलत लगी तो माफी मांगता हूं। नीतीश कुमार ने कहा, मैं खुद की निंदा करता हूं। मैं खुद शर्म महसूस कर रहा हूं।हमने तो यूं ही कह दिया था।साथ ही नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि,‘मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।’

नीतीश कुमार ने आगे कहा,’मैंने तो बस महिलाओं की शिक्षा की बात की थी।’मैने महिला उत्थान के संदर्भ में बयान दिया था। बिहार में महिला उत्थान के लिए बहुत काम हुआ है। महिलाओं को और पढ़ना होगा। सीएम ने कहा कि हमने अनुभव किया और महिलाओं को पढ़ाने का सिलसिला शुरू किया। कई जगहों पर शिक्षा नहीं थी, उन जगहों पर महिलाओं को शिक्षित करने के लिए कदम बढ़ाए।’

सियासी पारा हुआ हाई

7नवंबर को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे बवाल खड़ा हो गया। उनके ‘सेक्स एजूकेशन’ वाले बयान ने सियासत का पारा काफी हाई कर दिया है। दरअसल,नीतीश ने जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा ने राज्य में जनसंख्या को नियंत्रित करने में मदद की है।

विपक्ष हुआ हमलावर

लेकिन जब उन्होंने इस पर विस्तार से बोलना शुरू किया, तो हर कोई स्तब्ध रह गया।  नीतीश कुमार ने कहा, ‘शादी के बाद पुरुष पत्नी से यौन संबंध बनाने को बोलते हैं। लेकिन जैसा कि हमने बिहार की महिलाओं को शिक्षित किया है, वो सही समय पर अपने पति को ऐसा करने से रोक लेती हैं। जिसके वजह से बिहार की जनसंख्या नियंत्रण में है।’इसके बाद से विपक्ष उन्होंने लगातार घेर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox