नजफगढ़/दक्षिण-पश्चिम दिल्ली/- नजफगढ़ में भू-माफिया पूरी तरह से बेखौफ हो गया है। हालांकि प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार भी इसकी एक वजह है लेकिन पुलिस व अधिकारियों की मिली भगत ने अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण की समस्या को और ज्यादा जटील बना दिया है। हालांकि समय-समय पर निगम व रेवेन्यू विभाग के अधिकारी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करते नजर आते है। लेकिन लोगों की माने तो यह सिर्फ खानापूर्ति होती है। अवैध निर्माण ना रूका है और ना रूकेगा। वीरवार को नजफगढ़ में एक तरफ निगम ने तो दूसरी तरफ एसडीएम ने अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्यवाही की लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात वाला ही रहा।

दरअसल नजफगढ़ एसडीएम ने दिचाउ रोड़ पर बने जिन अवैध गोदामों को तोड़ा था उनमें दूसरे ही दिन फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया और प्रशासन का अवैध निर्माण के खिलाफ खर्च किया गया लाखो रूपया बर्बाद चला गया। बताया जा रहा है कि दिचाउ रोड़ बने अवैध गोदाम भाजपा नेताओं के है जिन्हे प्रशासन ने तोड़ दिया लेकिन अगले ही दिन उक्त गोदामों में फिर से निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी के बावजूद भी अधिकारी मौके पर रूकवाने नही गये।

इस संबंध में जब नजफगढ़ एसडीएम अमित काले से पूछा गया तो उन्होने कहा कि उन्हे इन निर्माणों के दौबारा बनने की कोई जानकारी नही है और अगर ऐसा है तो प्रशासन सख्त कानूनी कार्यवाही करेगा। साथ ही उन्होने कहा कि अभी नजफगढ़ में तोड़फोड़ की कई जगह और होनी है। हमारे अधिकारी ऐसी जगहों को चिंहित कर उन्हे नोटिस भेज रहे हैं। उन्होने लोगों से अपील की कि वो भू-माफिया की भ्रमित करने वाली बातों से बचे और प्लाट सोच समझकर ही खरीदें।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद