नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के उत्तरी जिले में पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। तीस हज़ारी न्यायालय के बाहर हुई इस घटना में पुलिस ने दो शातिर झपटमारों — हशनैन उर्फ़ हसनैन और अब्दुल साहिब को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छीना गया Vivo-2158 मोबाइल फोन और TVS NTorq स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि शिकायतकर्ता देव दत्त सिंह राणा, 31 अगस्त की शाम को तीस हज़ारी स्थित अपने ऑफिस के बाहर मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी दो युवक लाल रंग की स्कूटी पर आए और उनका मोबाइल छीनकर मोरी गेट की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद थाना सब्जी मंडी में एफआईआर नंबर दर्ज की गई और गंभीरता से जांच शुरू की गई।
जांच और पुलिस कार्रवाई:
थाना सब्जी मंडी की टीम ने 250 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और चांदनी चौक व बल्लीमारान इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी।
इंस्पेक्टर मनु देव और एसीपी विदुषी कौशिक के निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसमें एसआई संदीप सिंह (I/C पीपी तीस हज़ारी कोर्ट), एएसआई सतीश राणा, कांस्टेबल राजबीर और कांस्टेबल विकास शामिल थे।
गिरफ्तारी और पूछताछ:
पूछताछ करने पर हशनैन उर्फ हसनैन (28 वर्ष) बल्लीमारान निवासी, पूर्व में 12 आपराधिक मामलों में शामिल है और अब्दुल साहिब (25 वर्ष) — बल्लीमारान निवासी, पूर्व में 2 मामलों में लिप्त। दोनों नशे के आदी हैं और पैसों के लालच में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गए। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया और स्कूटी व मोबाइल की बरामदगी भी हो गई। पुलिस अब इन दोनों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी