नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने ढांसा गांव में लगे दादा बूढ़ा मेले के दौरान चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाली चार महिलाएं और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं के नाम सुनीता, पूजा, रौशनी उर्फ राधा, और प्रीति हैं, जो बुराड़ी और बदरपुर बॉर्डर की निवासी हैं। पांचवें आरोपी की पहचान रतिराम के रूप में हुई है, जो ढांसा गांव का निवासी है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी हुई तीन सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो कार व स्कूटी बरामद की हैं। रतिराम के खिलाफ पहले से ही हत्या का प्रयास, लूटपाट सहित 12 मामले दर्ज हैं। यह सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को नजफगढ़ के ढांसा और ईसापुर गांव में लगे दादा बूढ़ा मेले में कुछ महिलाओं ने अपनी सोने की चेन लूटे जाने की शिकायत जाफरपुर थाने में दर्ज कराई थी। मामले की छानबीन के लिए एसीपी रिछपाल सिंह और एसएचओ अशोक गिरी की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई गुरतेज, एएसआई सतीश, मनोज, महिला एएसआई मुकेश, हेड कांस्टेबल नवीन, संजय, मलखान, महिला हेड कांस्टेबल पूजा, मोनिका, और महिला कांस्टेबल मीना शामिल थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और सूचना मिली कि सभी आरोपी महिलाएं ढांसा गांव में रतिराम के घर पर मौजूद हैं। पुलिस ने ढांसा गांव में छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।


More Stories
महिला सुरक्षा मुद्दे पर विधानमंडल में बवाल, तीखे आरोप-प्रत्यारोप
दिल्ली के होटल में विवाद के बाद बड़ा हादसा, इलाके में मचा हड़कंप
दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, सरकार ने लागू किए नए प्रावधान
दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ा
रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने
एनआई एक्ट मामले में फरार घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा