नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / मथुरा / मानसी शर्मा – यूपी के मथुरा में बीती रात रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई चपेट में नहीं आया। जब ये घटना हुई, उस समय सभी सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थीं और ट्रेन को बंद कर तय स्थान पर खड़ा किया जाना था। उस दौरान ही ड्राइवर से ट्रेन की ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर जा चढ़ी।
जानकारी के अनुसार करीब दस बजे शटल (लोकल) ट्रेन नई दिल्ली से मथुरा पहुंची थी। यहां सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थीं। इसके बाद ट्रेन को शटरिंग (बंद) कर खड़ा करना था। बताया जा रहा है कि चालक को ट्रेन रोकने के लिए ब्रेक लगाने थे, लेकिन एक्सीलेटर दब गया। इसके बाद ट्रेन अवरोधक को तोड़कर स्टेशन के ऊपर चढ़ गई। यह मानवीय भूल थी या टेक्निकल मिस्टेक, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन का कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है।
घटना की वजह से अप-लाइन पर ट्रेनें हुईं प्रभावित
मथुरा रेलवे स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ट्रेन शकूर बस्ती से आ रही थी। सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे। स्टेशन निदेशक का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन कैसे चढ़ गई, घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना की वजह से अप-लाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।


More Stories
T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद