
हर्षित सैनी/रोहतक/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- अजायब निवासी जानी मानी शिक्षाविद, कवयित्री एवं समाज सेविका डॉ. सुलक्षणा अहलावत को हरियाणा संस्कृत अकादमी एवं सरस्वती साहित्य संस्थान द्वारा चरखी दादरी में आयोजित साहित्य सम्मान समारोह में सरस्वती साहित्य शुभंकर सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें अकादमी के निदेशक डॉ. सोमेश्वर दत्त शर्मा और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कैलाश चन्द शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. सुलक्षणा साहित्य जगत का चमकता सितारा हैं। उन्हें यह सम्मान उनके पहले हरियाणवी काव्य सँग्रह “मन का के ठिकाणा” के लिए प्रदान किया गया। उनकी रचनाएं निरंतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। डॉ. सुलक्षणा को साहसिक एवं बेबाक लेखन के लिए जाना है। वे शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार में अंग्रेजी प्राध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं और पिछले कई सालों से साहित्य साधना में लगी हुई हैं।





More Stories
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड