नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- चिकित्सा, परोपकार और मानवीय सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बसंत गोयल को रतन टाटा बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र द्वारा शुरू किए गए रतन टाटा बिजनेस एक्सिलेंस अवॉर्ड का आयोजन लेक्चर हॉल 2, एनेक्स बिल्डिंग, इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली में किया गया।

डॉ. बसंत गोयल को यह पुरस्कार डॉ. किरण बेदी, आईपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व माननीय उपराज्यपाल पुडुचेरी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर रतन टाटा के सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया गया, और डॉ. बसंत गोयल द्वारा लिखित स्मारिका “रतन नवल टाटाः भारत के महान सपूत“ का विमोचन डॉ. बेदी की उपस्थिति में हुआ।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज