नववर्ष के जश्न में शराब पीकर गाड़ी चलाई तो होगी कड़ी कार्रवाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नववर्ष के जश्न में शराब पीकर गाड़ी चलाई तो होगी कड़ी कार्रवाई

-शराब पीकर हुड़दंग व गाड़ी चलाने वालों का हो सकता है 35 हजार का जुर्माना और जेल

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नए वर्ष के स्वागत के लिए पूर्व संध्या पर जश्न का आनंद उठाएं लेकिन सावधानी के साथ। क्योंकि इस बार पुलिस ने नववर्ष पर शराबियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने इस बाद शराब पीकर गाड़ी चलाने व हुड़दंग मचाने पर 35 हजार जुर्माना और जेल का प्रावधान किया है। अब लोगों को खुद तय करना है कि वह नया साल किस तरह मनाना चाहते है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व शरारत करने वालों को पकड़ने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सिर्फ नई दिल्ली जिले में 398 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। स्थानीय पुलिस के अलावा पीसीआर यूनिट के पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे।

ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न के लिए काफी संख्या में लोगों के नई दिल्ली के कनॉट प्लेस व इंडिया गेट आदि स्थानों पर आने की संभावना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।

शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई अगर कोई शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसका तय मात्रा से अधिक शराब की मात्रा आने पर पहली बार 1000 रुपये का जुर्माना व एक साल की जेल हो सकती है। अगर वह दूसरी बार पकड़ा जाता है तो 10000 रुपये का जुर्माना व दो साल की सजा हो सकती है। साथ ही खतरनाक ड्राइविंग का भी चालान किया जाएगा। इसके तहत पहली बार 10000 रुपये का चालान के साथ लाइसेंस जब्त किया जाएगा।

अगर दूसरी बार पकड़ा जाता है तो 15 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर चालक ने तय मात्रा से ज्यादा शराब पी रखी है तो उसके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। अगर चालक ने बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पी रखी है तो वाहन को जब्त कर उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी। साथ ही परिजनों को मौके पर बुलाया जाएगा।

नई दिल्ली जिला पुलिस ने उठाए ये कदम-
शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडऩे के लिए विभिन्न चौराहों, मार्गों व होटल-पब के पास तैनात किए जाएंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी -398 शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडऩे के लिए शराब की मात्रा जानने के लिए एल्कोमीटर के साथ टीमें तैनात -2020 टीमों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं -46 वाहनो को टो करने के लिए क्रेन तैनात -16
ट्रैफिक कर्मी की इतनी टीमें मोटरसाइकिलों पर पेट्रोलिंग करेंगी-50 विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा व पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह आदि सीनियर ट्रैफिक अधिकारी गश्त पर रहेंगे।

सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने लोगों को सलाह दी कि लोग नए साल के आगमन में एन्जॉय करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब का सेवन किया है तो वाहन न चलाए, कैब आदि से घर जाएं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox