डीएमके सांसद ने दी चेतावनी, कहा केंद्र विवश न करे वरना होगी अलग तमिलनाडु की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीएमके सांसद ने दी चेतावनी, कहा केंद्र विवश न करे वरना होगी अलग तमिलनाडु की मांग

-सीएम एमके स्टालिन की उपस्थिति में डीएमके सांसद देने लगे भारत विभाजन की धमकी, भाजपा का पलटवार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/तमिलनाडु/शिव कुमार यादव/- डीएमके सांसद ए राजा अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहते हैं। अब उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद विपक्ष हमलावर है। एक जनसभा के दौरान उन्होंने तमिलनाडु को भारत से अलग करने की मांग करने की धमकी दे डाली। यह और हैरान करने वाली बात थी कि जब ए राजा इस तरह का बयान दे रहे थे तब मंच पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे।
              नमक्कल में स्थानीय निकाय के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजा ने कहा, हम केंद्र से मांग करते हैं कि हमें स्वायत्तता दी जाए। जब तक तमिलनाडु को स्वायत्त प्रदेश नहीं बनाया जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, हमारे वैचारिक नेता पेरियार हमेशा भारत से अलग तमिलनाडु की वकालत करते थे। हालांकि देश की एकता और लोकतंत्र के लिए हम लोगों ने यह मांग छोड़ दी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से विनती करना चाहता हूं कि हमें अपनी मांग दोहराने के लिए विवश न करें। हमें स्वायत्त राज्य का दर्जा दिया जाए।
              ए राजा ने कहा, हम तमिलनाडु की सत्ता में हैं और किसी तरह के अभिमान में आकर यह बात नहीं कह रहे हैं। अब डीएमके ने अलग तमिलनाडु की मांग छोड़कर केवल स्वायत्तता की मांग की है। उस वक्त एमके स्टालिन चुप्पी साधे मंच पर बैठे थे। डीएमके सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के पास अधिकार ज्यादा हैं और इस वजह से हर मामले में उन्हें उसपर निर्भर रहना पड़ता है। तमिलनाडु जीएसटी में 6.5 प्रतिशत का योगदान देकर भी केवल 2.2 फीसदी ही पाता है।
              राजा ने आरोप लगाया कि रोजगार और आर्थिक मामले में भी केंद्र ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा, जब तक हम भारत में हैं, तमिल लोगों  को न तो आर्थिक विकास हासिल होगा और न ही रोजगार मिल पाएगा। ए राजा के बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डीएमके अलगाववादी रुख अपना रही है। एक ट्वीट में पूनावाला ने कहा, ’केंद्र  सरकार या किसी पार्टी का विरोध करना  अलग बात है लेकिन आपने तो एक भारत के विचार का ही विरोध करना शुरू कर दिया।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox