अनीशा चौहान/- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच पुरानी दोस्ती अब तनाव में बदल गई है। जो कभी करीबी सहयोगी थे, अब सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में मस्क ने ट्रम्प प्रशासन के टैक्स और खर्च संबंधी बिल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर “घिनौना” बताया। इसके जवाब में ट्रम्प ने टेस्ला को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म करने की धमकी दी।
इस विवाद का नतीजा यह रहा कि टेस्ला के शेयरों में 9.53% की भारी गिरावट आई, जिससे एलन मस्क की संपत्ति में करीब 3 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज हुई। इस बीच मस्क ने अपने 200 मिलियन फॉलोअर्स के बीच एक सर्वे कर नई राजनीतिक पार्टी की संभावना पर सवाल उठाए। 81% लोगों ने एक नई पार्टी बनाने की जरूरत जताई, जिसके बाद मस्क ने “द अमेरिका पार्टी” नाम को सोशल मीडिया पर रीपोस्ट किया, जिससे अटकलें तेज हो गईं कि मस्क जल्द नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं।
2024 के राष्ट्रपति चुनाव में मस्क ने ट्रम्प का खुलकर समर्थन किया था और उनके अभियान के लिए भारी फंडिंग भी की थी। लेकिन अब टैक्स नीति और सरकारी खर्च को लेकर दोनों के बीच मतभेद सामने आ गए हैं। मस्क ने कहा भी कि यदि उन्होंने ट्रम्प का समर्थन नहीं किया होता तो वे चुनाव हार जाते।
ट्रम्प से दूरी बनने के बाद मस्क ने भारत की ओर रुख किया है। उन्होंने भारत में “स्टारलिंक” सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है। मस्क इसी साल के अंत में भारत का दौरा करने की योजना बना रहे हैं, जिससे भारत में तकनीकी सहयोग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम भारत के डिजिटल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी