
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और एक भी मैच नहीं हारी। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। दोनों खिलाड़ी अब क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे।अब टीम में दोनों खिलाड़ियों की जगह भरना आसान नहीं होगा। लेकिन भारतीय टी20 टीम में दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जो रोहित-विराट की जगह ओपनिंग कर सकते हैं।
T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए एक भी मैच
पिछले कुछ समय से यशस्वी जयसवाल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने रोहित के साथ ओपनिंग की। इस कारण वह पूरे समय बेंच पर ही बैठे रहे। जायसवाल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। एक बार जब वह क्रीज पर जम जाते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल लगता है।
एशियन गेम्स में जीत चुके हैं गोल्ड मेडल
यशस्वी जयसवाल ने साल 2023 में भारतीय टीम के लिए T20I डेब्यू किया था। वह एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 17 T20I मैचों में 502 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है।
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए शुभमन गिल हैं कप्तान
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की टीम में शुबमन गिल को मौका नहीं मिला। उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शुभमन गिल रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर थे। गिल के पास स्ट्रोक का खजाना है और वह किसी भी मैदान पर रन बना सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में ओपनिंग करते हुए कई अहम पारियां खेली हैं।
उन्होंने जनवरी 2023 में भारतीय टीम के लिए T20I में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने भारतीय टीम के लिए 14 T20I मैचों में 335 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। गिल ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। शुबमन गिल और यशस्वी जयसवाल ने लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाया। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी रोहित-विराट की जगह ओपनिंग करने के बड़े दावेदार हैं।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?